About Us

Indian astrology, also known as Vedic astrology or Jyotish, is a traditional system of astrology that has its roots in the ancient Indian scriptures known as the Vedas. It is one of the oldest forms of astrology, with a history stretching back thousands of years. Unlike Western astrology, Indian astrology emphasizes the Moon sign (Rashi) over the Sun sign, using a different zodiac system and techniques.

At astrohemchandra, we believe that astrology is more than just predicting the future – it’s a tool for self-discovery, empowerment, and spiritual growth. Our mission is to help you navigate life’s challenges and opportunities with greater clarity and confidence by offering personalized astrological guidance tailored to your unique journey.

Who We Are

Our team of experienced astrologers brings a diverse range of expertise, including Vedic astrology, Numerology, Vastu and modern psychological approaches. With almost 100 years of legacy and 50+ years of experience and a deep passion for the cosmic sciences, we are dedicated to providing insightful and accurate readings that resonate with your life’s path.

Our Approach

We approach astrology not just as a means to forecast events, but as a roadmap for personal growth and self-awareness. We integrate traditional techniques with contemporary insights, offering a holistic perspective that goes beyond just “Sun sign” predictions. Whether you are seeking answers about relationships, career, health, or spiritual matters, we strive to illuminate the patterns in your chart and help you find your true purpose.

स्वर्गीय श्री रामचंद्र पाण्डेय : मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील के छोटे से गोरधनपुरा में रहते हुए, खेती भी देखते थे माध्यमिक शाला में हेड मास्टर भी रहे और ज्योतिष का काम भी करते थे, उस क्षेत्र में उनका अच्छा खासा नाम था, उन्हें उनके पिता स्वर्गीय श्री भेरूलाल जी पाण्डेय से ज्योतिष विरासत में मिली थी। आज के समय के हिसाब से उस समय सोशल मिडिया के ना होने से और उन्हें उतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई, गांव में आम प्रश्न यह रहता था “मेरी गाय नहीं मिल रही कहा मिलेगी ” तब उनको दिशा निर्देश मिल जाते थे की उस दिशा में मिलेगी खोज लो, खोजने के बाद मिलने पर दक्षिणा देने के डर से वे फिर तभी आते थे जब उनकी दुबारा गाय भैंस खो जाती थी, क्योंकि उस समय गरीबी भी थी और आज़ादी के बाद से निकटवर्ती देशो से लड़ाई भी चल रही थी, सो आर्थिक स्तिथि ना अपने देश की सही थी और ना ही किसी सामान्य व्यक्ति की तब भी वे ज्योतिष की सेवा करते रहे, विरासत में मिले ज्योतिष को अपने पुत्र हेमचन्द्र को सिखाया और इस काबिल बनाया की कुंडली देखकर बता दे की व्यक्ति को समस्या क्या है।

 

डॉ हेमचन्द्र पाण्डेय :  स्वर्गीय श्री रामचंद्र पाण्डेय के पुत्र डॉ हेमचन्द्र पाण्डेय की माध्यमिक शिक्षा मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील के ग्राम गोरधनपुरा में ही संपन्न हुई, ज्योतिष कर्मकांड की शिक्षा उन्होंने उनके पिता से ही ग्रहण की और आगे की शिक्षा के लिए गांव से निकल कर शहर गए वहां काम भी किया और पढ़ाई भी, पड़ने के शौक की वजह से डॉक्टरेट की डिग्री भी ले ली, जावरा, उज्जैन, इंदौर होते हुए अब भोपाल में मध्य प्रदेश शाषण के अंतर्गत विभाग से उच्च पद से रिटायर्ड होकर ज्योतिष की सेवा कर रहे है। आज इनकी निजी वाचनालय में बहुत सी पुस्तकें है और असंख्य अवार्ड्स रखें है जो इन्हे एक आम आदमी से अलग पहचान देते है, इन्होने ज्योतिष की त्रेमासिक पत्रिका जीवन वैभव का संपादन भी पिछले कई वर्ष से कर रहे है, और आज भी यह पत्रिका अपना एक मुकाम रखती है।  यह अपनी जड़ो को नहीं भूले है इसलिए खेती अभी भी उसी गांव में जहाँ वे पले बड़े है , करीब ३ लाख लोगो की कुंडली, ५००० वास्तु परामर्श के साथ उनका ज्योतिष वास्तु का अनुभव उन्हें श्रेष्ठ्तम की श्रेणी में रखा जा सकता है।  ७२ वर्ष की उम्र में आज भी वे सक्रीय है और ज्योतिष की सेवा कर रहे है। 

अरविन्द पाण्डेय :- अरविन्द पाण्डेय आज के दौर का युवा, जिसे सोशल मिडिया ने काफी आकर्षित किया कभी ज्योतिषी नहीं बनना चाहता था, पर कुछ घटनाओ ने उसे इस और मोड़ दिया, अपने पिता से मिली विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया, और अलग अलग प्लेटफार्म पर यह प्रयास करते रहते है की ज्योतिष की विधाओं सामान्य जनमानस तक आसानी से पहुंचाया जा सके। अपने पिता से ज्योतिष की शिक्षा लेने के अलावा इन्होने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से ज्योतिष की विधिवत शिक्षा ग्रहण की और जनमानस की सेवा कर रहे है, इनका स्वयं का अनुभव सिर्फ कुछ वर्षो का है लेकिन इन्हे आशीर्वाद स्वरुप १०० वर्षो की विरासत मिली है, जिससे इनकी भविष्यवाणी वस्तुत: सत्य सिद्ध होती है।   

हमारा उद्देश्य : ज्योतिषीय तथ्यों के साथ आपके जीवन के अनसुलझे प्रश्नों को दूर करना और आपके जीवन के प्रति आपके ध्येय और उद्देश्य को साकार करने में मदद करना है। जिससे आप अपने उद्देश्य को बेहिचक प्राप्त कर सकें और जीवन उचाईया छू सकें।

Shopping Cart
Scroll to Top