Budh Upasna

ज्योतिष शास्त्र एवं पुरातन ग्रंथो में बुध को मानसिक तनावों से राहत देने वाला, मन की एकाग्रता बढ़ाने वाला और याददाश्त तेज करने वाला ग्रह माना गया है। यही नहीं काराबोर में कामयाबी भी बुध के शुभ योग से मिलती है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से दिमाग तेज होता है। बुध के शुभ प्रभाव से बिजनेस और लेन-देन में भी फायदा होता है और बुद्धि तेज होती है। बुध देव वाणी, त्वचा, लेखन और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिनकी कुण्डली में बुध ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं वे प्राय: सफल व्यापारी बनते हैं। बुध के अच्छे प्रभाव वाले लोग गणितज्ञ रहते हैं, गायन—वादन में भी इन्हें खासी रुचि रहती है।

आप  बिना ज्योतिषीय परामर्श के भी जान सकते हो के आपका बुध बलवान है या कमजोर, बुध बुध्दि वाणी और एकाग्रता का स्वामी है , अगर बुध कमजोर होगा तो आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग नहीं कर पयोगे , आप हमेशा कंफ्यूज रहोगे दुविधा में रहोगे , आप हकलाते हो स्टम्मिंग करते हो अपनी बात सही से व्यक्त नहीं कर पाते हो तो आपका बुध कमजोर है।  अगर आप एकाग्र चित्त होकर अपना काम नहीं कर पा रहे हो , मन लगाकर एकाग्रता से किसी काम को नहीं कर पा रहे जैसे अधिकतर देखा गया है की बच्चे गणित , सांख्यिकी , एकाउंट्स या कोई और हार्ड कैलकुलेशन वाले विषय पर काम कर रहे हो तब वह एकाग्र मन से नहीं कर पाते उनका उस विषय पर मन नहीं लगता इससे यही निष्कर्ष निकलता है की आपका बुध कमजोर है , अगर आपकी त्वचा बहुत ही संवेदनशील है , एलर्जी एक्जिमा सेरोसिस या अन्य त्वचा सम्बन्धी बीमारी से पीड़ित है तो आपका बुध कमजोर है।  नाक काल गला से सम्बंधित बीमारी लगी रहती है जैसे सर्दी ,खांसी जुकाम या अन्य तो आपका बुध कमजोर है।   इन सभी के लिए आप चिकित्सीय परामर्श तो ले ही बुध की साधना , बुध की शांति भी जरुरी है वो भी अवश्य करवाए , बुध के मंत्र के जाप से बुध को शांत किया जा सकता है , प्रतिदिन एक माला भी कर ले तो बुध प्रसन्न रहता है। वो मंत्र है :-

बुध का बीज मंत्र :- ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:, (कष्ट निवारण और ग्रहपीड़ा शांति हेतु हिन्दू परंपरा में नवग्रहों के बीजमंत्र जप का विधान है)

बुध का नाम मंत्र :- ॐ बुं बुधाय नमः

बुध ग्रह का गायत्री मंत्र :- ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।

बुध ग्रह पर भगवान् गणेश की विशेष कृपा रहती है , या यह भी कह सकते है की बुधवार जो की बुध ग्रह का दिन है , भगवन गणेश जी की साधना भी इस दिन से प्रारम्भ कर सकते है , भगवन गणेश को लाल, हरा और पीला रंग पसंद है इन्ही का हरा रंग बुध को पसंद है, बुध की साधना के दौरान यदि हरा अनाज दान करें , हरी घास गाय या अन्य पशु को खिलाये तो बुध देव शीघ्र प्रसन्न होते है

किसी मन्दिर में या घर पर ही शांत मुद्रा में बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर ले और  भगवन बुध के उपरोक्त मंत्र का जाप भी कर ले कुछ ही दिनों में आपकी दिनचर्या बदलने लग जाएगी जो आप हमेशा दुविधा में रहते थे वो नहीं रहोगे आपके अंदर आत्मविश्वास आने की वजह से हकलाहट ख़तम  हो जाएगी , आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग करने लग जायेंगे , गणित आपको अच्छी लगने लगेगी आपकी त्वचा की परेशानी भी खत्म होने लगेगी इसके लिए जाप तो करें ही पर चिकित्सीय परामर्श भी अवश्य ले हरी सब्जी सलाद का उपयोग ज्यादा करें जब आप अपनी मदद करेंगे तब ही बुध देव भी आपका कल्याण करेंगे .

बुध गृह सौम्य है लेकिन जब बुध क्रूर हो जाता है बुद्धि वाणी से हमें दुसरो के सामने  लज़्ज़ित करवाता है , नाक कान गला के ऐसे असाध्य रोग दे देता है , तब सिर्फ भगवन का नाम ही ध्यान आता है। एक उच्च बुध वाला अपनी वाणी के दम पर किसी मल्टी नेशनल कंपनी में अच्छी प्रोफाइल पर होता है और नीच बुध वाला अपने हकलाने की वजह से अपने विचार ही व्यक्त नहीं कर पाता।  हम अपनी दिनचर्या में अगर बुध के मंत्र की एक माला जोड़ ले तब हमारी वाणी मधुर हो जाएगी , पढ़ाई में अच्छे हो जायेंगे , विद्यार्थियों को तो बुध मंत्र करना ही चाहिए इसका कोई साइड इफ्फेक्ट नहीं होता है , आपका भला ही करेगा। अगर आप बुध की साधन करने में सक्षम नहीं है तो हम आपकी और से यह शुभ कार्य कर सकते है इसके लिए एक संकल्प लेना होता है जैसे फॉर्म भरेंगे, संसथान से आपको संपर्क करके आगे की क्रिया समझा दी  जाएगी और साधना प्रारंभ हो जाएगी , इसमें बीज मंत्रो का २१००० जाप है, बुध के मंत्रो का अनुष्ठान एक हवन के साथ संपन्न होता है जिसकी रिकार्डिंग आपको भेज दी जाती है और आपको प्रसाद आपके पते पर पोस्ट कर दी जाती है।       

अगर आपको अनुष्ठान करवाना है तो निम्न फार्म भर दीजिये और प्रतीक्षा करिये संसथान की और से आपसे संपर्क किया जायेगा।

Amount : 5100/-

Shopping Cart
Scroll to Top