Shukra Upasna
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और संपन्नता प्राप्ति का ग्रह माना जाता है। कुंडली में बलवान शुक्र जातक को राजा के समान जीवन प्रदान करता है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। प्रेम संबंधो के लिए भी शुक्र ग्रह ही जिम्मेदार होता है। बली शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। मजबूत शुक्र वाले व्यक्तियों को जीवन में धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। बली शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेने लगता है।
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है, भौतिक सुखों के अभाव में जीता है, काम करने के बाद भी यश नहीं मिलता है, व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आने लगती हैं। पती-पत्नि के बीच मतभेद होने लगते हैं। व्यक्ति को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।इसलिए शुक्र का ग्रह मजबूत होना अति आवश्यक होता है।
बलहीन शुक्र के कारण जातक की कामुकता पीड़ित होती है मतलब बलहीन होती है, आप अपने जीवन साथी या तो समय नहीं दे पा रहे है , या आपका इन सब क्रिया कलापो से मन उठ गया है। बलहीन शुक्र के प्रभाव से व्यक्तियों को किडनी से संबंधित बीमारी होने का ख़तरा रहता है। व्यक्ति को आँखों से सबंधित बीमारी रह सकती है वहीं स्त्री जातकों के लिए शुक्र गर्भपात का कारण बन सकता है।
अगर आप अपनी दिनचर्या से जानना चाहते है की आपका शुक्र बलि है या बलहीन तो आइये जानते है , जातक भौतिक सुख सुविधाओं में जी रहा है मतलब बड़ा घर, बड़े कार्यालय एयर कंडीशनर में रहता है कार में सफर करता है तब जातक का शुक्र बलि है और इसका ठीक विपरीत मतलब छोटा घर छोटा सा ऑफिस और दूसरे भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है तो आपका शुक्र कमजोर है , आप आकर्षक है आपके मित्र अधिक है, आपकी वैवाहिक जीवन में प्रेम अनुराग है तो आपका शुक्र बलि और यदि आप आकर्षक नहीं , आपकी आसानी से मित्रता नहीं हो पाती है और आपके वैवाहिक जीवन में भी प्रेम नहीं है तो आपका शुक्र कमजोर है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- शुक्र को प्रभावकारी बनाने के लिए स्त्रियों का सम्मान और आचरण को शुद्ध रखें।
- शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्याधिक प्रिय है, इसीलिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करें , पुरे सप्ताह नहीं पहन सकते तो शुक्रवार को नियम से पहने।
3 दूध व दूध से बनें उत्पाद का सेवन करें।
- गले में रुद्राक्ष की माला व हाथ में हिरे की अंगूठी पहनें। हिरा अगर महंगा लगें तो शुक्र का उपरत्न ओपल धारण कर सकते है।
- शुक्रवार के दिन साफ़ स्वच्छ जल से नहा कर सफेद वस्त्र पहन कर सूर्य अर्ध्य करने के पश्चात् भगवन शिव का जलाभिषेक करें उन्हें सफेद फूल चढ़ाये ,आज का व्रत भी रखें . आपका शुक्र मजबूत होगा
- शुक्रवार को सफ़ेद अनाज , सफेद वस्त्र दूध , दही घी आदि का दान करना चाहिए, इस से शुक्र ही मजबूत होगा और घर में भी बरकत रहेगी।
7 आप जो भी वाहन चलाते हैं, वह भी शुक्र का प्रतीक है। अपने वाहन इत्यादि को साफ-सुथरा व चमका कर रखेंगे तो आपका शुक्र और भी मजबूत होगा।
इन उपायों के साथ शुक्र के मंत्रों का जाप भी निरंतर करते रहना चाहिए। जिससे हमें शुक्र ग्रह के द्वारा प्रदत्त लाभ जीवनभर प्राप्त होते रहें। शुक्र ग्रह को मजबूती के लिए किए जाने वाले मंत्र जाप निम्न है :-
शुक्र का वैदिक मंत्र :- ॐ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा क्षत्रं पयः सोमं प्रजापति! ऋतेन सत्यमिन्द्रियं वियान शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु!!
शुक्र का पौराणिक मंत्र :- ॐ हिम कुन्द मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरूम् सर्व शास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्!
शुक्र का तांत्रिक मंत्र :- ॐ शुं शुक्राय नमः
शुक्र का बीज मंत्र :- ॐ द्रां, द्रीं दौं सः शुक्राय नमः!
शुक्र गायत्री मंत्र :- ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्!!
शुक्र ग्रह का ध्यान करते मंत्र का जाप करें। कम से कम एक माला प्रतिदिन अवश्य करें।
शुक्र ग्रह विलासिता का स्वामी है , भोग विलास का स्वामी है, हर कोई चाहता है की उसके बांग्ला, नौकर चाकर , बड़ी कार हो लेकिन हर किसी को शुक्र यह नहीं देता है क्योंकि उनके शुक्र कमजोर होता है , अगर आप भी अपने शुक्र को जागृत करना चाहते है तो उनकी उपासना प्रारम्भ कर दीजिये अगर आप शुक्र की साधना करने में सक्षम नहीं है तो हम आपकी और से यह शुभ कार्य कर सकते है इसके लिए एक संकल्प लेना होता है जैसे फॉर्म भरेंगे, संसथान से आपको संपर्क करके आगे की प्रक्रिया समझा दी जाएगी और साधना प्रारंभ हो जाएगी , इसमें बीज मंत्रो का २१००० जाप है, शुक्र के मंत्रो का अनुष्ठान एक हवन के साथ संपन्न होता है जिसकी रिकार्डिंग आपको भेज दी जाती है और आपको प्रसाद आपके पते पर पोस्ट कर दी जाती है।
अगर आपको अनुष्ठान करवाना है तो निम्न फार्म भर दीजिये और प्रतीक्षा करिये संसथान की और से आपसे संपर्क किया जायेगा।
Amount : 5100/-
